जौनपुर में नौकरी का झांसा देकर करता था ठगी, पुलिस ने शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जौनपुर। थाना महराजगंज पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।और पढ़ें

Jaunpur Varta

जौनपुर। थाना महराजगंज पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष महराजगंज के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार थाना स्थानीय पर दर्ज मु0अ0सं0-03/2025 (धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406 भादवि) तथा मु0अ0सं0-170/2024 (धारा 467, 468, 471, 420, 406, 506 भादवि) में वांछित अभियुक्त भोलानाथ सिंह पुत्र धनवन्त सिंह, निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना गोला बाजार, जनपद गोरखपुर, हाल पता गौतम गार्डन कॉलोनी, शिवपुर, थाना शिवपुर, जिला वाराणसी को बदलापुर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी से जुड़े कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगों से धनराशि ऐंठता था।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति द्वारा धन की मांग किए जाने पर सतर्क रहें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना नजदीकी पुलिस थाने को दें। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक देव कुमार चौबे एवं कांस्टेबल शिवांशु ओझा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : जौनपुर में दहेज उत्पीड़न का आरोप: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now