जौनपुर में दहेज उत्पीड़न का आरोप: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर मचहटी गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीऔर पढ़ें

Jaunpur Varta
अफसाना : फोटो 

जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर मचहटी गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका के पिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 24 वर्षीय अफसाना के रूप में हुई है। अफसाना का विवाह 10 नवंबर 2018 को हीरापुर मचहटी गांव निवासी सलमान पुत्र अजीम के साथ हुआ था। परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही अफसाना को ससुराल में दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा।

घटना की सूचना मिलने पर केराकत थाना क्षेत्र के सिहौली गांव निवासी अफसाना के पिता सलामुद्दीन चंदवक थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की ओर से लगातार चार पहिया वाहन, दो लाख रुपये नकद और एक सोने की सिकड़ी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर अफसाना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं। बताया गया कि मृतका का तीन वर्षीय बेटा असद भी है, जो अब मां के साए से वंचित हो गया है। इस घटना के बाद मायके पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई में जुटी हुई है।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now