बदलापुर में सपा टिकट के लिए नवयुवक चेहरों की बढ़ी दावेदारी, पुराने दिग्गज भी मैदान में

Jaunpur Varta

अभिषेक यादव 
बदलापुर (जौनपुर)। विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सपा से टिकट पाने की होड़ में एक ओर जहां कई नवयुवक चेहरे लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर अपनी जमीन तैयार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी के वरिष्ठ और पुराने नेताओं ने भी अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। दावेदारों की बढ़ती संख्या ने पार्टी नेतृत्व के सामने टिकट को लेकर चुनौती बढ़ा दी है। क्षेत्र में अब इस बात की चर्चा तेज है कि सपा नेतृत्व नए चेहरे पर दांव लगाएगा या किसी अनुभवी नेता को मैदान में उतारेगा।

Jaunpur Varta

नव युवक चेहरा बटाऊबीर निवासी शैलेन्द्र यादव पुत्र दयाराम यादव क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर टिकट के लिए अपनी दावेदारी जता रहे हैं। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक की दौड़ में है वहीं पूर्व एमएलसी लल्लन यादव के पुत्र राजेश यादव राजन भी बदलापुर विधानसभा से टिकट की दौड़ में सक्रिय हैं। सिकरारा निवासी नव युवक ओम नाथ बिन्द इंजीनियर है ये केवट बिन्द मल्लाह समाज के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ क्षेत्र में लगातार जन संपर्क कर रहे हैं।

Jaunpur Varta

वहीं महराजगंज क्षेत्र के नव युवक चरियाही राजपुर रूखार निवासी जयसिंह यादव लल्लू पूर्व विधायक स्वर्गीय उमाशंकर यादव के ज्येष्ठ पुत्र हैं। वे अनवरत क्षेत्र में लगातार लोगों से संपर्क कर अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। 

Jaunpur Varta

क्षेत्र के जनौर निवासी पूर्व प्रमुख महराजगंज अभयराज यादव के सुपुत्र कुंवर ज्योतिरादित्य यादव वह भी टिकट की दावेदारी में सक्रिय बताए जा रहे हैं, मधुपुर निवासी युवा ब्राह्मण चेहरे तनुज पाण्डेय का नाम भी क्षेत्र की राजनीतिक चर्चाओं में तेजी से सामने आ रहा है। वह जनता के बीच पहुंचकर अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा रहे हैं। मछलीशहर क्षेत्र के श्यामनरायण बिन्द जो पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष के नाते भी बदलापुर विधानसभा से टिकट की दौड़ में काफी सक्रिय हैं और क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। 

Jaunpur

बदलापुर क्षेत्र के रमदेइया निवासी अजय यादव जो स्वर्गीय सीताराम सेठ के सुपुत्र है वे भी अपनी ही विधानसभा बदलापुर से टिकट के प्रमुख दावेदारों में बताए जा रहे हैं। इनके पिता स्व० सीताराम सेठ सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य रहने के साथ पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते रहे थे।

Jaunpur

नवयुवक चेहरों के साथ ही पार्टी के अनुभवी नेताओं की दावेदारी भी कम मजबूत नहीं है। गड़वारा विधानसभा क्षेत्र  के पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव टिकट की दावेदारी मे जोर सोर से जुटे है वही  समाजवादी पार्टी के वर्तमान जिलाअध्यक्ष राकेश मौर्या की दावेदारी बदलापुर विधान सभा से प्रबल बताई जा रही है। 

Jaunpur News

अनुभवी नेताओ में पूर्व विधायक पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजनारायण बिन्द भी टिकट की दौड़ में है। ऐसे ही दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री एवं वर्तमान समय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सपा की सुझारू महिला नेत्री संगीता यादव  बदलापुर विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं।

Jaunpur Varta

वहीं सबसे तेजतर्रार एवं पुराने सपा के वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी विधान सभा बदलापुर बबुरा निवासी महेन्द्र यादव और रामनगर निवासी जिला सचिव दीनानाथ सिंह भी टिकट की दौड़ में पूरी ताकत से जुटे हैं। दोनों नेताओं की पार्टी संगठन में सक्रियता और राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश संगठन तक संपर्क को उनकी दावेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में टिकट के लिए दावेदारों की इतनी लंबी फेहरिस्त ने सियासी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। पीडीए के नारे और अभियान के बीच अलग-अलग सामाजिक समीकरणों वाले चेहरे अपनी-अपनी दावेदारी को मजबूत करने में जुटे हैं। क्षेत्र में नवयुवक चेहरों को लेकर भी खासा उत्साह दिखाई दे रहा है और जनता के बीच नए चेहरे की चर्चा लगातार बढ़ रही है।

पार्टी नेतृत्व की ओर से यह भी कहा गया है कि जो लोग टिकट की दावेदारी करेंगे, उन्हें पार्टी के पद से त्यागपत्र देना होगा। ऐसे में आने वाले दिनों में कई दावेदारों की संगठनात्मक भूमिका में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल किस दावेदार की मेहनत रंग लाएगी और किसके नाम पर सपा नेतृत्व भरोसा जताएगा, यह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और शीर्ष नेतृत्व के निर्णय पर निर्भर करेगा। टिकट की घोषणा तक बदलापुर की सियासत में दावेदारों की सक्रियता और बढ़ने के आसार हैं।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now