जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक और साइकिल की टक्कर में दो की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बक्शा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर गांव निवासी 55 वर्षीय पंढरी पुत्र बलवंता साइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान स्थानीय बाजार के पास हाईवे पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल उनकी साइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार पंढरी और बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जौनपुर: बिजली कनेक्शन काटने को लेकर बवाल, प्राइवेट लाइनमैन पर अवैध वसूली और भेदभाव के आरोप
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौपेड़वा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान पहले बाइक सवार और उसके कुछ देर बाद साइकिल सवार पंढरी की मौत हो गई।
पुलिस ने साइकिल सवार की पहचान पंढरी निवासी पोखरियापुर के रूप में कर ली है। वहीं, मृत बाइक सवार की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है।
Jaunpur News: यूपी टीजीटी में अंकिता तिवारी का चयन, परिजनों व ग्रामीणों में खुशी की लहर
घटना को लेकर स्थानीय लोगों का दावा है कि मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे और वे कथित तौर पर नशे की हालत में लापरवाही से बाइक चला रहे थे। लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद बाइक पर सवार दो युवक मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
.webp)