Jaunpur News: यूपी टीजीटी में अंकिता तिवारी का चयन, परिजनों व ग्रामीणों में खुशी की लहर

मछलीशहर, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गोधूपुर गांव की निवासी अंकिता तिवारी का उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (यूपी टीजीटी) परीक्षा में...

Jaunpur News: यूपी टीजीटी में अंकिता तिवारी का चयन, परिजनों व ग्रामीणों में खुशी की लहर

मछलीशहर, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गोधूपुर गांव की निवासी अंकिता तिवारी का उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (यूपी टीजीटी) परीक्षा में हिंदी विषय के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार, शुभचिंतकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

अंकिता तिवारी वर्तमान में तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर के हिंदी विभाग में प्रो. महेंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में पीएचडी कर रही हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है।

जौनपुर में स्कूल वैन हादसा: खाई में पलटी वैन, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल, एक छात्र की हालत गंभीर

इससे पहले भी अंकिता तिवारी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) तथा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर चुकी हैं, जो उनकी शैक्षणिक प्रतिभा का प्रमाण है।

उनकी इस उपलब्धि पर उनके शोध निर्देशक प्रो. महेंद्र त्रिपाठी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अंकिता को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, गांव और क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनकी सफलता को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।

    Home Trending Shorts Stories Join Now