शौच करने गए 23 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सुजानगंज, जौनपुर।  क्षेत्र के भैसहां रामपुर गांव में गुरुवार सुबह शौच करने गए 23 वर्षीय राजू वनवासी पुत्र केदारनाथ वनवासी की पैर फिसलने से न...

23-year-old man drowns in river after going to relieve himself; police send body for post-mortem.

सुजानगंज, जौनपुर। 
क्षेत्र के भैसहां रामपुर गांव में गुरुवार सुबह शौच करने गए 23 वर्षीय राजू वनवासी पुत्र केदारनाथ वनवासी की पैर फिसलने से नदी में गिरकर डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

नदी किनारे पैर फिसलने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, राजू गुरुवार सुबह करीब 8 बजे शौच करने के लिए घर के बगल स्थित नदी की ओर गया था। इसी दौरान किसी कारणवश उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई।

आसपास मौजूद युवकों ने घटना की जानकारी तत्काल राजू के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उस समय राजू का शव पानी के ऊपर आ चुका था। परिजनों ने शव को नदी से बाहर निकाला और घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक मनोज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

बताया गया कि राजू तीन भाइयों और दो बहनों में था। वह अविवाहित था और घर पर रहकर मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now