बाउंड्री वॉल के गेट में ताला लगाकर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, दो सगे भाइयों पर एफआईआर

जौनपुर। बाउंड्री वॉल के गेट पर ताला लगाकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की...

FIR against two real brothers

जौनपुर।
बाउंड्री वॉल के गेट पर ताला लगाकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, तड़तला निवासी आत्माराम सेठ पुत्र स्वर्गीय बाबू राम सेठ ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उन्होंने हरिबंधनपुर में एक जमीन खरीदी है। जमीन पर भवन बना हुआ है और उसमें लोहे का गेट लगा है। भवन में एक किरायेदार रहता है। परिसर में उनकी गाड़ी खड़ी होने के साथ ही गाय भी बंधी रहती है।

बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसे, गेट में लगा दिया ताला

आत्माराम सेठ के अनुसार, 6 सितंबर को पास में रहने वाले दो सगे भाई बाउंड्री वॉल फांदकर परिसर के अंदर घुस आए। आरोप है कि दोनों ने लोहे के गेट पर जबरन ताला लगा दिया। जब आत्माराम ने उनसे ताला खोलने के लिए कहा तो दोनों ने कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग शुरू कर दी।

आत्माराम का आरोप है कि ताला खोलने के बदले उनसे रकम की मांग की गई। मामले को लेकर उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

प्रीतम और राहुल के खिलाफ केस, चौकी प्रभारी को सौंपी जांच

आत्माराम सेठ की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्रीतम सिंह और उनके भाई राहुल सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना सरायपोख्ता चौकी प्रभारी राहुल रंजन को सौंपी गई है। विवेचक ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

आत्माराम सेठ ने फोन पर बातचीत में बताया कि आरोपियों ने उनके लगाए हुए ताले को गैस कटर से काटकर फेंक दिया है। पुलिस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now