शिवनगर प्राथमिक विद्यालय में मात्र तीन बच्चे मौजूद रहे, प्रधानाध्यापक मिले नदारद


58 नामांकित बच्चों में महज तीन की उपस्थिति, प्रतिदिन 35 बच्चों के आने का दावा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

महराजगंज (जौनपुर): परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के सरकारी दावों की हकीकत शनिवार को शिवनगर प्राथमिक विद्यालय में देखने को मिली। विद्यालय में महज तीन बच्चे उपस्थित मिले, जबकि प्रधानाध्यापक बिंदु कुमार दुबे भी विद्यालय से नदारद रहे। विद्यालय में प्रधानाध्यापक, शिक्षक और शिक्षामित्र समेत तीन लोगों की तैनाती है। मौके पर एक शिक्षक कमरे में कुर्सी पर बैठे मिले, जबकि बगल में संचालित आंगनबाड़ी कक्षा में महिला शिक्षामित्र और आंगनबाड़ी सहायिका एक बच्चे को पढ़ाती दिखाई दीं।

इस संबंध में प्रधानाध्यापक बिंदु कुमार दुबे से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे एआरपी भी है  ढेमा प्राथमिक पाठशाला प्रथम पर  सुपरवीजन कर रहे हैं। उनका कहना था कि अगले दिन दीपावली होने के कारण संभवतः बच्चे विद्यालय नहीं आए होंगे। प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में कुल 58 बच्चों के नामांकन की जानकारी देते हुए प्रतिदिन करीब 35 बच्चों के आने का दावा किया।

    Home Trending Shorts Stories Join Now