बाल दिवस पर विधायक रमेशचन्द्र मिश्र व थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बच्चों संग काटा केक

Jaunpur

✎  एच. एल. यादव 

महराजगंज (जौनपुर) : क्षेत्र के दुगौली स्थित चिल्ड्रेन स्कूल ऑफ आर्ट में शनिवार को बाल दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने बच्चों के साथ केक काटकर बाल दिवस की खुशियां साझा कीं। उन्होंने अपने हाथों से बच्चों को केक खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विधायक ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनकी पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ भविष्य के लक्ष्यों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बच्चों ने भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की।

Photo 2

थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें खूब मन लगाकर पढ़ना चाहिए, ताकि आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक शिक्षक, आईपीएस और आईएस जैसे उच्च पदों पर पहुंचकर देश और समाज की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प जरूरी है। बच्चों को अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

Photo 3

विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप सिंह एवं संचालक अखिलेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक प्रदीप सिंह ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में जौनपुर प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, जौनपुर प्रेस क्लब के तहसील बदलापुर अध्यक्ष दैनिक जागरण पत्रकार हुबलाल यादव, महराजगंज थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव, डाक्टर रामयश यादव, रवींद्र सिंह, छोटेलाल पांडेय, राय साहब सिंह, बंटी मिश्रा, राजकिशोर तिवारी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह और अमित सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

अंत में विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि, सम्मानित अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Home Trending Shorts Stories Join Now