जौनपुर: बिजली कनेक्शन काटने को लेकर बवाल, प्राइवेट लाइनमैन पर अवैध वसूली और भेदभाव के आरोप

जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील के खुटहन थाना क्षेत्र स्थित नौरंगाबाद विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत कृष्णापुर गांव में प्राइवेट लाइनमैन की कार्...

private-lineman-illegal-recovery

जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील के खुटहन थाना क्षेत्र स्थित नौरंगाबाद विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत कृष्णापुर गांव में प्राइवेट लाइनमैन की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निजी लाइनमैन ने पुरानी रंजिश के चलते निषाद बस्ती के दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन की केबल काट दी, जिससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि बिना विभागीय आदेश के प्राइवेट लाइनमैन मनमानी करते हुए बिजली कनेक्शन काट रहे हैं और उपभोक्ताओं से अवैध रूप से धन की मांग की जाती है। आरोप है कि बिजली खराब होने पर शिकायत करने पर भी ₹500 से कम मिलने पर लाइन ठीक नहीं की जाती।

Jaunpur News: यूपी टीजीटी में अंकिता तिवारी का चयन, परिजनों व ग्रामीणों में खुशी की लहर

मामले में नया मोड़ तब आया जब सुनील सिंह की ओर से सोनू गौतम नामक प्राइवेट लाइनमैन ने खुटहन थाने में गाली-गलौज और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि ग्रामीणों ने इस शिकायत को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि आरोपित सतीश नाविक घटना के समय घनश्यामपुर स्थित अपनी दुकान पर मौजूद था। उनका दावा है कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इसकी पुष्टि कर सकती है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई जातिगत भेदभाव से प्रेरित थी। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो खुटहन थाने का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।

जौनपुर में स्कूल वैन हादसा: खाई में पलटी वैन, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल, एक छात्र की हालत गंभीर

उधर, नौरंगाबाद विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) सर्वेश दुबे ने बताया कि उन्होंने हाल ही में क्षेत्र का कार्यभार संभाला है। यदि इस प्रकार की शिकायत मिली है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Home Trending Shorts Stories Join Now