जौनपुर डीएम का पहलवानी स्टाइल कैमरे में कैद: रिटायर्ड सैनिक को कंधे पर उठाया, चार कदम चलते ही मुंह के बल गिरे, वीडियो वायरल
शुक्रवार को जिले में आयोजित ब्लैकआउट मॉकड्रिल के दौरान उस वक्त सब हैरान रह गए, जब जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र का अंदाज अचानक पहलवानी...Read more
जौनपुर जिले में शुक्रवार को आयोजित ब्लैकआउट मॉकड्रिल के दौरान उस वक्त सब हैरान रह गए, जब जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र का अंदाज अचानक पहलवानी जैसा नजर आया। उन्होंने एक रिटायर्ड सैनिक को कंधे पर उठा लिया और हालात को वास्तविक बनाने के लिए आगे बढ़ने लगे। मॉकड्रिल के बीच उन्होंने मजाकिया अंदाज में हाथ दिखाते हुए कहा कोई पिस्टल दो भाई… किसी के पास है क्या? लेकिन जब मौके पर पिस्टल नहीं मिली, तो वे रिटायर्ड सैनिक को कंधे पर उठाए हुए ही तेजी से आगे बढ़ने लगे।
हालाँकि, कुछ ही कदम चलने के बाद अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे लड़खड़ाते हुए दोनों मुंह के बल ज़मीन पर गिर पड़े। इसके बाद दोनों ज़ोर से हँस पड़े। राहत की बात यह रही कि इस घटना में जिलाधिकारी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।
आपको बता दे कि, डॉ. दिनेश चंद्र मूल रूप से बिजनौर जनपद के निवासी हैं। वे इससे पहले कानपुर देहात, बहराइच और सहारनपुर जैसे जिलों में भी जिलाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सितंबर 2024 से वे जौनपुर के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़ें -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now
Tags:
जौनपुर
.jpg)