जौनपुर सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

महराजगंज (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र महराजगंज के पड़ाव बाजार में रविवार की सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकरऔर पढ़ें

महराजगंज (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र महराजगंज के पड़ाव बाजार में रविवार की सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Jaunpur News

महराजगंज मेन रोड स्थित शनी फैमिली रेस्टोरेंट एंड बेकरी के नाम से मिठाई की दुकान चलाने वाले रवी मोदनवाल के दो वर्षीय पुत्र अभी की इस हादसे में जान चली गई। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रवि मोदनवाल का छोटा भाई अभि (अभी) को बगल की दुकान से कुरकुरे दिलाकर घर छोड़ आया था। कुछ ही देर बाद मासूम (अभी) सड़क किनारे आ गया।

इसी दौरान सुजानगंज की ओर से तेज रफ्तार में गिट्टी, सरिया व सीमेंट लादकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। बच्चा ट्रॉली के नीचे बुरी तरह कुचल गया। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर बच्चे को बाहर निकाला और परिजन आनन-फानन में उसे बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर सहित चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक हरिगेन बिंद निवासी मजीठी को ट्रैक्टर सहित थाने ले गए। जब मासूम का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now