Jaunpur News: 16 बच्चों पर पांच शिक्षक, विद्यालय में पठन-पाठन पर सवाल

कक्षा पांच में महज चार बच्चे मिले, नवरात्रि के कारण कम उपस्थिति होने की प्रधानाध्यापक ने बताई वजह महराजगंज (जौनपुर)। बीआरसी महराजगंज क्षेत...

Jaunpur

कक्षा पांच में महज चार बच्चे मिले, नवरात्रि के कारण कम उपस्थिति होने की प्रधानाध्यापक ने बताई वजह

महराजगंज (जौनपुर)। बीआरसी महराजगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामनगर उपधान में सोमवार को बच्चों की उपस्थिति ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। विद्यालय के रजिस्टर में 70 बच्चों का नामांकन दर्ज है, लेकिन सुबह करीब पौने 11 बजे तक विद्यालय में सिर्फ 16 बच्चे ही उपस्थित मिले। कक्षा पांच में महज चार बच्चे मौजूद थे, जबकि अन्य कक्षाओं में भी दो, चार और छह बच्चे ही दिखाई दिए।

Jaunpur

तीन अध्यापक और दो शिक्षामित्र तैनात, मौके पर एक शिक्षक पढ़ाते मिले

विद्यालय में तीन अध्यापक और दो शिक्षामित्र समेत कुल पांच शिक्षक तैनात हैं। मौके पर एक शिक्षक कक्षा में बच्चों को पढ़ाते मिले, जबकि कुछ शिक्षक विद्यालय परिसर से बाहर बगीचे की ओर टहलते दिखाई दिए। वहीं, प्रधानाध्यापक छोटेलाल प्रजापति विद्यालय के अंदर एकांत कमरे में बैठे मिले। करीब 11 बजे विद्यालय में सफाईकर्मी भी सफाई करता दिखाई पड़ा।

Jaunpur

बच्चों की कम उपस्थिति को लेकर प्रधानाध्यापक ने बताया कि नवरात्रि के कारण बच्चे कम आ रहे हैं। हालांकि, नामांकन के मुकाबले विद्यालय में बच्चों की कम संख्या को लेकर शिक्षण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों की नियमित निगरानी करनी चाहिए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने बताया कि एक माह पहले उन्होंने स्वयं विद्यालय की जांच की थी, उस समय काफी बच्चे मौजूद थे। हो सकता है कि नवरात्रि के कारण बच्चे कम आए हों। बहरहाल, विद्यालय का निरीक्षण किया जाएगा।

    Home Trending Shorts Stories Join Now