Jaunpur News: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील बदलापुर के अध्यक्ष बने अखिलेश यादव

अखिलेश यादव अध्यक्ष, सुशील श्रीवास्तव महामंत्री निर्वाचित बदलापुर (जौनपुर)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की तहसील इकाई बदलापुर, जौ...

Jaunpur
अखिलेश यादव अध्यक्ष, सुशील श्रीवास्तव महामंत्री निर्वाचित

बदलापुर (जौनपुर)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की तहसील इकाई बदलापुर, जौनपुर की एक बैठक बदलापुर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने की। बैठक में सर्वसम्मति से हिंदुस्तान अखबार महराजगंज के संवाददाता अखिलेश यादव को अध्यक्ष तथा सुशील श्रीवास्तव को महामंत्री निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही भ्रमर यादव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसके सदस्य होते हैं और संगठन में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, सभी एक परिवार की तरह कार्य करते हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वे सदैव सहयोग हेतु तत्पर रहेंगे।

बैठक में सर्वसम्मति से अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया, जिसमें ओम प्रकाश सेठ को उपाध्यक्ष, सूरज जायसवाल एवं संदीप गुप्ता को महामंत्री, पंकज बिंद, राम आसरे मौर्य एवं प्रशांत तिवारी को मंत्री, प्रमोद सिंह को कोषाध्यक्ष, कुलदीप को संगठन मंत्री, दिलशाद को प्रचार मंत्री, अरविंद मिश्रा को संप्रेक्षक तथा पंकज एवं सूरज को सदस्य निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष पांडेय ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव लक्ष्मी नारायण मौर्य, जिला मंत्री सत्येंद्र मिश्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    Home Trending Shorts Stories Join Now