Jaunpur News: महाशिवरात्रि पर कुंडा धाम में आस्था का महापर्व, जेएसएस फाउंडेशन ने कराया विशाल भंडारा
महराजगंज (जौनपुर) : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जेएसएस फाउंडेशन के बैनर तले कुंडा धाम दाऊदपुर प्रतापगढ शिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन ...
कार्यक्रम के आयोजक जगदम्बा अनन्त प्रसाद तिवारी (चेयरमैन, जेएसएस फाउंडेशन; निवासी बाभनपुर, जौनपुर) रहे। आयोजन को सफल बनाने में संस्था सचिव संजीव तिवारी मोहित, प्रधान प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद तिवारी, स्वास्तिक तिवारी आयुष अजीत दुबे सुयोग त्रिपाठी रजनीश तिवारी भास्कर शुक्ला सहित अनेक सहयोगियों का योगदान रहा।
भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और समर्पण का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना के साथ प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की सराहना करते हुए क्षेत्रवासियों ने इसे सामाजिक समरसता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
इस अवसर पर आयोजक जगदम्बा अनन्त प्रसाद तिवारी ने घोषणा की कि यह पुण्य आयोजन प्रति वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर इसी भव्यता के साथ आयोजित किया जाता रहेगा। इससे क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी निरंतर मजबूती मिलती रहेगी।
.jpg)