हेलीकॉप्टर से ससुराल में हुई दुल्हन की एंट्री, मधुपुर गांव में ऐतिहासिक शाही शादी की खूब चर्चा

महराजगंज (जौनपुर ) : स्थानीय ब्लॉक स्थित मधुपुर गांव में हाल ही में सम्पन्न हुई एक अनोखी और भव्य शाही शादी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी..और पढ़ें


हुबलाल यादव

महराजगंज (जौनपुर ) : स्थानीय ब्लॉक स्थित मधुपुर गांव में हाल ही में सम्पन्न हुई एक अनोखी और भव्य शाही शादी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।  मधुपुर गांव के समाजसेवी तेज तर्रार युवा नेता तनुज पाण्डेय के बेटे बेदस पाण्डेय की शादी में ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसे देखने के लिए  हजारो ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

शादी समारोह बीते12और 13 फरवरी के दौरान दुल्हन कशिश का ससुराल आगमन हेलीकॉप्टर से कराया गया। जैसे ही हेलीकॉप्टर मधुपुर गांव में बने हेलीपैड पर उतरा, ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ दुल्हन का भव्य स्वागत किया गया। यह दृश्य देखने के लिए गांव ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच गए।

आयोजन को भव्य बनाने के लिए करीब दस एकड़ भूमि में विशाल टेंट सिटी बसाई गई थी। मेहमानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, हेलीपैड, अलग-अलग वाहन पार्किंग, तथा वीआईपी मेहमानों के लिए फाइव स्टार टेंट की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस शाही विवाह समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख लोग, गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शादी समारोह में भव्यता, अनुशासन और आधुनिक व्यवस्थाओं से सजी यह शादी अब पूरे इलाके में मिसाल और चर्चा का विषय बनी हुई है।

14 फरवरी को आशिर्वाद समारोह के अवसर पर हजारो की संख्या में क्षेत्रीय जनता के साथ साथ दूर दराज पधारे  सम्मानित लोगो ने नव दम्पति दुल्हा दुल्हन को  दिल से आशिर्वाद प्रदान करते हुए शाही शादी की खूब सराहना की।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now