Jaunpur News: महराजगंज में महाशिवरात्रि पर नई बाइक ग्लैमर एक्स का भव्य अनावरण

महराजगंज (जौनपुर) : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महराजगंज–लोहिन्दा चौराहा के समीप स्थित शिवगोबिन्द हीरो एजेंसी पर 15 फरवरी रविवार को नई बाइ...

Jaunpur

महराजगंज (जौनपुर) : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महराजगंज–लोहिन्दा चौराहा के समीप स्थित शिवगोबिन्द हीरो एजेंसी पर 15 फरवरी रविवार को नई बाइक ग्लैमर एक्स का केक काटकर विधिवत शुभारम्भ और उसका अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एंव जौनपुर प्रेस क्लब तहसील बदलापुर के अध्यक्ष हुबलाल यादव चरियाही रहे। 

अनावरण समारोह के दौरान उपस्थित दर्जनों संभ्रांत नागरिकों ने मां दुर्गा व श्री लक्ष्मी माता के जयकारे लगाए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। एजेंसी के प्रोपराइटर व मालिक जयदीप यादव, जो समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक व पूर्व सपा जिलाध्यक्ष जौनपुर लालबहादुर यादव के पुत्र हैं, ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सीआरएम सरिता निषाद और शैलेश यादव ने  क्षेत्रवासियों को उचित मूल्य एवं बेहतर माइलेज वाली 125  सीसी की लांच हुई न्यू बाइक ग्लैमर एक्स की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए इस मजबूत वाइक का माईलेज 69 किमी बताया।

इस अवसर पर फाइनेंसर विकास सिंह, उमाशंकर गौतम, रमाशंकर यादव, सचिन यादव द्वारा बाइक पर विशेष चर्चा की गयी। मौके पर पूर्व प्रधान रोहित सिंह, अरबिन्द सिंह ओमप्रकाश छोटे यादव, बिजली यादव, कन्हई नेता समेत अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Home Trending Shorts Stories Join Now