होली मिलन समारोह में सिंगर बने पूर्व विधायक बाबा दुबे, गीतों से बांधा समां

एच एल यादव   बदलापुर (जौनपुर)। क्षेत्र के बरौली स्थित बाबाकुंज पर रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व विधायक ओमप्रकाश उर्फ बाबा दुबे...

Jaunpur Varta

एच एल यादव 
बदलापुर (जौनपुर)। क्षेत्र के बरौली स्थित बाबाकुंज पर रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व विधायक ओमप्रकाश उर्फ बाबा दुबे सिंगर के रूप में नजर आए। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने मशहूर होली गीत 'रंग बरसे भीगे चुनरवाली' गाकर ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर तालियों और ठहाकों से गूंज उठा। उनके गीत पर मौजूद लोग झूम उठे और माहौल पूरी तरह होली के रंग में रंग गया। समारोह में बदलापुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। पूर्व विधायक ओमप्रकाश 'बाबा' दुबे के गीतों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और देर तक होली के पारंपरिक गीत-संगीत का दौर चलता रहा।

इस अवसर पर बाबा दुबे ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। इसे मिलजुल कर मनाने से समाज में एकता और सद्भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ होली मिलन समारोह का आनंद लिया।

    Home Trending Shorts Stories Join Now