मानव सेवा के लिए समर्पित है पूर्वोदय चैरिटेबल ट्रस्ट : शिवकुमार शर्मा

गाजियाबाद। समाज में मानवता की सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद के उद्देश्य से पूर्वोदय चैरिटेबल ट्रस्ट निरंतर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा... और पढ़ें

मानव सेवा के लिए समर्पित है पूर्वोदय चैरिटेबल ट्रस्ट : शिवकुमार शर्मा
फ़ोटो : शिवकुमार शर्मा

गाजियाबाद। समाज में मानवता की सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद के उद्देश्य से पूर्वोदय चैरिटेबल ट्रस्ट निरंतर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य बिना किसी जाति, धर्म और सम्प्रदाय के भेदभाव के मानव जाति के उत्थान के लिए कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें सहारे और सहयोग की आवश्यकता होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट द्वारा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। संस्था का लक्ष्य भविष्य में अनाथालय और वृद्धाश्रम की स्थापना कर निराश्रित बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित वातावरण और सहारा प्रदान करना है।

शिवकुमार शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट समाज में शिक्षा, संस्कृति और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के लिए भी कार्य कर रहा है। इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने तथा समाज के कमजोर वर्गों को हर संभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।उ न्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सेवा कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता फैलाकर वैचारिक क्रांति लाना भी है, ताकि लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आएं और समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत हो।

ट्रस्ट का मुख्य कार्यालय प्लाट नं. 644, यूजी-4, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1, साहिबाबाद, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में स्थित है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे इस सामाजिक अभियान में सहयोग करें, जिससे जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके और मानव सेवा का यह कार्य और अधिक व्यापक रूप से आगे बढ़ सके।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now