जौनपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आए युवक की मौत, शौच से लौटते समय हुआ हादसा

जौनपुर जिले में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में घने काले बादल छाए रहे, वहीं कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज गरज-चमक भी हुई।Read more

जौनपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आए युवक की मौत, शौच से लौटते समय हुआ हादसा
सांकेतिक इमेज : जौनपुर वार्ता 

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में घने काले बादल छाए रहे, वहीं कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज गरज-चमक भी हुई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी अजीत कुमार (19 वर्ष) पुत्र ज्ञानपति चौहान शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे शौच के लिए घर से निकले थे। लौटते समय वह रास्ते में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई और वह उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से झुलसे अजीत को तुरंत इलाज के लिए मछलीशहर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्राम प्रधान रमेश सरोज के अनुसार, परिजन फिलहाल पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हैं। मृतक का शव घर लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाद में परिजन शव को मड़ियाहूं की ओर लेकर निकल गए हैं। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now