Jaunpur News: जेल में पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी, वाराणसी बीएचयू रेफर

 पूर्व सांसद उमाकांत यादव  जौनपुर। जीआरपी सिपाही हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद उमाकांत य...

Jaunpur News: जेल में पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी, वाराणसी बीएचयू रेफर
 पूर्व सांसद उमाकांत यादव 

जौनपुर। जीआरपी सिपाही हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद उमाकांत यादव की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। उनकी स्थिति बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक, उमाकांत यादव को सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। जांच के दौरान उनका ब्लड प्रेशर और शुगर स्तर भी सामान्य से अधिक पाया गया। ऐसे में विशेषज्ञ इलाज की जरूरत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र भेजना जरूरी समझा गया। फिलहाल उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now