Jaunpur Breaking: जौनपुर में ग्रामीणों ने महाराष्ट्र पुलिस को बनाया बंधक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
प्रतीकात्मक इमेज (AI) : जौनपुर वार्ता जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव में गुरुवार रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, ज...
![]() |
| प्रतीकात्मक इमेज (AI) : जौनपुर वार्ता |
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम सादा कपड़ों में गांव पहुंची थी, जिससे ग्रामीण उन्हें पहचान नहीं सके। रात के समय अचानक कुछ अनजान लोगों के गांव में पहुंचने की खबर फैलते ही अफवाह का माहौल बन गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। भीड़ ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान तीन सिपाहियों ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें रोककर बैठा लिया। पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जताने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही सिकरारा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह और बक्शा थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और महाराष्ट्र पुलिस टीम को सुरक्षित अपने साथ थाने ले गई। बाद में महाराष्ट्र पुलिस अधिकारियों ने अपनी पहचान स्पष्ट की, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस का कहना है कि यह घटना पूरी तरह से अफवाह और गलतफहमी के कारण हुई। मामला शांत होने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी की तलाश की कार्रवाई दोबारा शुरू की है।
