Jaunpur News: जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया।और पढ़ें

Jaunpur News: जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
घायल विशाल यादव : फोटो

जौनपुर (उत्तर प्रदेश): जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। वारदात दोपहर करीब 1 बजे भीतरी-रतनपुर मार्ग पर स्थित महुली ग्राम सभा के पास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान उमरवार गांव निवासी 22 वर्षीय विशाल यादव, पुत्र सिपाही यादव के रूप में हुई है। घायल विशाल एक दुकान पर बैठा हुआ था, तभी बाइक से आए दो अज्ञात युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

Jaunpur News: जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे लेकर डोभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि विशाल के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। 

jaunpur police

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी गई। इस संबंध में चंदवक थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि गोली चलने की पुष्टि हुई है, हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now