Jaunpur News: कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल दो दिन बंद

जौनपुर। जनपद में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। जिलाध...

Jaunpur News: कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल दो दिन बंद

जौनपुर। जनपद में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी की अनुमति के क्रम में 23 एवं 24 दिसम्बर 2025 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों को केवल विद्यार्थियों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों सहित CBSE, ICSE तथा उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अवकाश की इस अवधि में विद्यालयों के सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी समय से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे विभागीय कार्यों, SIR अभियान तथा अन्य सौंपे गए शासकीय दायित्वों का नियमित रूप से निर्वहन करेंगे। 

वहीं, सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    Home Trending Shorts Stories Join Now