1 लाख 38 हजार रुपये लेकर ट्रक चालक भागा, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के हौज टोलप्लाज़ा के पास एक ट्रक चालक ट्रक खड़ी छोड़कर मालिक का भाड़े का 1 लाख 38 हजार रुपये लेकर भाग गया। पीड़ित ट्रक मालिक और पढ़ें

1 लाख 38 हजार रुपये लेकर ट्रक चालक भागा, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के हौज टोलप्लाज़ा के पास एक ट्रक चालक ट्रक खड़ी छोड़कर मालिक का भाड़े का 1 लाख 38 हजार रुपये लेकर भाग गया। पीड़ित ट्रक मालिक की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के झोखरी गांव निवासी ट्रक मालिक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उनकी ट्रक को बांदा जनपद के कलिंजर नरैनी थाना क्षेत्र के लहुरा गांव निवासी प्रेम नारायण उर्फ बऊआ पुत्र संतोष कुमार चला रहा था। कुछ दिन पहले वही ट्रक भुसावल से केला लादकर बिहार के बिहटा गई थी, जिसका 1 लाख 13 हजार रुपये भाड़ा चालक को मिला था। वहीं से उसने 25 हजार रुपये का एक और भाड़ा उठाया। इसके बाद चालक डेहरी से कोयला लादकर पट्टी जा रहा था। विनोद कुमार के अनुसार, वाराणसी में उन्होंने ट्रक की डीज़ल टंकी फुल कराई थी, लेकिन उसके बाद चालक ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया।

6 दिसंबर को जीपीएस के माध्यम से ट्रक का लोकेशन हौज टोलप्लाज़ा के पास मिला। ट्रक मालिक मौके पर पहुंचे तो ट्रक खड़ी मिली, जबकि चालक गायब था। ट्रक में मौजूद खलासी भी चालक के ही गांव का निवासी था। विनोद कुमार ने बताया कि चालक का फोन बंद मिलने पर उन्होंने उसके भाई रोहित कुमार को कॉल किया तो उसने कहा कि पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाद चालक के पिता संतोष कुमार से संपर्क करने पर उन्होंने भी पैसे देने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने जलालपुर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने चालक प्रेम नारायण, उसके भाई रोहित कुमार और पिता संतोष कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। 

प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ट्रक को उसके मालिक को सौंप दिया गया है।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now