राज्यमंत्री के पिता को श्रद्धांजलि देने जौनपुर पहुँचे मुख्यमंत्री योगी, परिजनों से की मुलाक़ात
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जौनपुर जिले के पनियरियां गाँव पहुँचे, जहाँ उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव के दिवंगत पिता स्वधू यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री योगी ने शोकसभा स्थल पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव की माता जी से भी भेंट की और उनका कुशल-क्षेम जाना और सांत्वना दिया। कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, बांके लाल सोनकर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।
पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर
Google News पर फॉलो करें - Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
