जौनपुर में खेलते समय दो सगी बहनें छत से गिरीं, एक गंभीर, दूसरी का टूटा पैर

खेलते समय दो सगी बहनें छत से गिरीं जौनपुर वार्ता जौनपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित राजा साहब पोखरा के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हा...

जौनपुर में खेलते समय दो सगी बहनें छत से गिरीं, एक गंभीर, दूसरी का टूटा पैर
खेलते समय दो सगी बहनें छत से गिरीं

जौनपुर वार्ता
जौनपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित राजा साहब पोखरा के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते-खेलते छत पर पहुंचीं दो मासूम बहनें अचानक नीचे गिर गईं, जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से चौकिया देवचंद, लाइन बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाले यह परिवार फिलहाल राजा साहब पोखरा के पास एक किराए के मकान में रहता है। पिता राजेंद्र गौतम मजदूरी का काम करते हैं और रोज की तरह सुबह करीब 8 बजे काम पर निकल गए थे। उस समय घर में मां पूनम, 1 वर्षीय पुत्र शिवांश और दोनों बेटियाँ नेहा (7 वर्ष) व नैना (5 वर्ष) मौजूद थीं।


बता दे कि, करीब सुबह 9 बजे खेलने के दौरान दोनों बहनें घर की छत पर चली गईं। छत पर सुरक्षा रेलिंग न होने की वजह से दोनों मासूम अचानक एक साथ नीचे गिर पड़ीं। हादसे में नेहा की स्थिति गंभीर हो गई, परिवार ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं छोटी बहन नैना का बायां पैर टूट गया है और उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

    Home Trending Shorts Stories Join Now