Jaunpur News: बारात से लौट रही कार का टायर फटा, वाहन खाई में पलटा, चार लोग घायल

जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर बाईपास के जनपद सीमा पर आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के जिवली मोड़ के पास रविवार को भोर में हुए एक दुर्घटना ...

Jaunpur News: बारात से लौट रही कार का टायर फटा, वाहन खाई में पलटा, चार लोग घायल

जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर बाईपास के जनपद सीमा पर आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के जिवली मोड़ के पास रविवार को भोर में हुए एक दुर्घटना में बारात से वापस लौटते समय कार का अगला टायर फट जाने से कार खाई में पलट गई। घटना में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोरसंड भिजवाया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज निवासी आशुतोष कृष्ण (24), अजय (25), आकाश सिंह (26) और उज्जवल (22) शनिवार को बरदह थाना क्षेत्र के हदिसा दयालपुर गांव में एक बारात में शामिल होने गए थे। समारोह समाप्त होने के बाद वे भोर में अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही कार जिवली मोड़ के पास पहुँची, अचानक वाहन का अगला टायर फट गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे बनी गहरी खाई में जा गिरी। जिससे कार सवार सभी चार लोग घायल हो गये। 

    Home Trending Shorts Stories Join Now