जौनपुर में 30 वर्षीय युवक की ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, जांच मे जुटी पुलिस

जौनपुर। जिले के केराकत थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाव गांव के पास एक 30 वर्षीय युवक की ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस...Read more

जौनपुर में 30 वर्षीय युवक की ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, जांच मे जुटी पुलिस

जौनपुर। जिले के केराकत थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाव गांव के पास एक 30 वर्षीय युवक की ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बेलाव निवासी रोहित यादव पुत्र शिवशंकर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रोहित एक टावर कंपनी में नौकरी करता था। 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले रोहित का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। 

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now