Jaunpur News: कफ सिरप केस में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने की सीबीआई जांच की मांग, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जौनपुर। कफ सिरप तस्करी मामले में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने फेसबुक और X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट..और पढ़ें

Jaunpur  News: कफ सिरप केस में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने की सीबीआई जांच की मांग, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जौनपुर। कफ सिरप तस्करी मामले में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने फेसबुक और X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट जारी कर इस प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह इस मामले में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा हैं।

बता दे कि, फेसबुक और X  पर पोस्ट करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने लिखा कि- नमस्ते प्रिय साथियों, मुझे पता है कि कफ़ सिरफ़ के मुद्दे पर मेरे कुछ राजनैतिक विरोधियों ने पत्रकार बंधुओं को गुमराह कर के मेरे बारे में भ्रामक्ता फैलाने का कृत्य किया है। इस सम्बन्ध में मैं आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि प्रकरण काशी/वाराणसी से जुड़ा होने के कारण कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं के द्वारा झूठे आरोप लगाकर माननीय प्रधानमंत्री जी के छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।


इस प्रकरण की जाँच राज्य सरकार द्वारा गहनता से विभिन्न एजेंसियों के द्वारा कराई जा रही है जिससे प्रकरण की सत्यता सबके सामने आ जायेगी। चूँकि यह मामला अंतर्राजीय है अतः माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि इस मामले की व्यापक जाँच सीबीआई से कराई जाये जिससे दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही सुनिश्चित हो और अनर्गल आरोपों और झूठी ख़बरों पर विराम लग सके।


आप सभी को मैं यह भी बताना चाहता हूँ कि इस सम्बन्ध में मैं मा.प्रधानमंत्री जी और मा. मुख्यमंत्री जी को पत्र लिख रहा हूँ जिससे भ्रामक खबर चलवाने तथा राज्य सरकार की छवि धूमिल करने वालों का चेहरा उजागर हो सके। 


पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now