श्री राधा-कृष्ण पण्डाल समिति ने धूमधाम से मनायी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के रामलीला भवन चौक स्थित श्री राधा-कृष्ण पंडाल समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास क...

Jaunpur News

शाहगंज, जौनपुर।
स्थानीय नगर के रामलीला भवन चौक स्थित श्री राधा-कृष्ण पंडाल समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आकर्षक पंडाल सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम किए गए। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति में सराबोर रहे। भगवान श्रीकृष्ण की बाल स्वरूप झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। समिति के अध्यक्ष शिवम अग्रहरि, कोषाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, महामंत्री कृष्ण जायसवाल, मंत्री अंशुमान गुप्ता, प्रसिद्ध मोदनवाल, सुशांत केसरवानी, शेर्यांश गुप्ता, उपाध्यक्ष सुमित मोदनवाल सहित समिति के अन्य सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया।

    Home Trending Shorts Stories Join Now