स्कूल बंद करने के विरोध में सपाजनों का प्रदर्शन, शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को दी पुष्पांजलि

जलालपुर, जौनपुर। शिक्षक दिवस पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा असबरनपुर में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम...

Jaunpur

जलालपुर, जौनपुर। शिक्षक दिवस पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा असबरनपुर में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान नेताओं ने माध्यमिक विद्यालय बंद किए जाने के निर्णय का विरोध करते हुए सरकार से विद्यालय को पुनः संचालित कराने की मांग किया।

इस दौरान सपाजनों ने प्रदेश में बंद किए गए विद्यालयों को लेकर सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल उठाए। साथ ही आरोप लगाया कि विद्यालयों के बंद होने से विशेष रूप से गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। मांग किया कि प्रदेश स्तर पर बंद किए गए 27 हजार विद्यालयों को पुनः चालू कराया जाए, ताकि गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा का अधिकार मिल सके।

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीराम यादव ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय बंद होने से गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने असबरनपुर में बंद माध्यमिक विद्यालय को पुनः शुरू किए जाने की मांग किया। विधानसभा अध्यक्ष जफराबाद नन्द लाल यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी विद्यालय बन्द किए जाने के निर्णय पर विरोध जताया। साथ ही कहा कि सरकार को शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए, न कि विद्यालयों को बंद करना चाहिए।

इस अवसर पर राजेंद्र यादव (टाइगर), राजेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र यादव, पूर्व जिपं मक्खन यादव, राजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जलालपुर शिवचंद यादव, सेक्टर प्रभारी लाल बहादुर पाल, सुरेश पाल, संदीप सिंह, श्रवण पटेल, प्रधान जगदीश गौड़, बबलू, राम समुद्र प्रजापति, डॉ. बीके गौतम, अतुल राय सहित तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बंद विद्यालयों को पुनः खोलने और ग्रामीण बच्चों की शिक्षा व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई।

    Home Trending Shorts Stories Join Now