Jaunpur News: बंद विद्यालय वाले गांव में सपा ने मनाया शिक्षक दिवस

महराजगंज, (जौनपुर)। पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्...

Jaunpur News

महराजगंज, (जौनपुर)। पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी की ओर से बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के पहितियापुर गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया।

गांव का परिषदीय विद्यालय सरकार की ओर से बंद कर दूसरे विद्यालय में विलय किए जाने के कारण सपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर ऐसे गांवों में शिक्षक दिवस मनाने का निर्णय लिया है, जहां परिषदीय विद्यालय बंद अथवा मर्ज किए गए हैं। इसी क्रम में पहितियापुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। गांवों में विद्यालयों का बंद होना बच्चों और ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय है। सरकार को विद्यालयों को बंद करने के बजाय उनमें आवश्यक संसाधन और शिक्षक उपलब्ध कराकर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम में विधानसभा बदलापुर अध्यक्ष रामजतन यादव, महामंत्री अशोक निषाद, जिलाउपाध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव, महिला नेता नीतू शर्मा, जयन्ती यादव, कमलेश यादव, सुख्खूराम यादव आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। 

    Home Trending Shorts Stories Join Now