बंद विद्यालयों के सामने सपा का प्रदर्शन, राहुल त्रिपाठी बोले- सरकार बनी तो खुलेंगे स्कूल

जफराबाद, जौनपुर। शिक्षक दिवस पर महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन क...

Jaunpur News

जफराबाद, जौनपुर।
शिक्षक दिवस पर महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में बन्द पड़े प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को तत्काल खोलने की मांग को लेकर सपा नेता राहुल त्रिपाठी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान श्री त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान को समाज में विशेष स्थान दिलाया। ऐसे महान शिक्षाविद की जयंती पर बंद पड़े विद्यालयों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना जरूरी है। विद्यालयों का बंद रहना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार को तत्काल इन विद्यालयों को खोलकर पठन-पाठन शुरू कराना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद पड़े विद्यालयों को खोला जाएगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। समाजवादी पार्टी शिक्षा, रोजगार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

इस अवसर पर भुलई चौहान, शैलेंद्र चौहान, महेंद्र मौर्य, रविंद्र यादव, पिंकू, शंकर चौहान, मोनू चौहान, विवेक, संजीव चौहान, विपुल चौहान, राम रतन चौहान सहित विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे, ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

    Home Trending Shorts Stories Join Now