नौगढ़ तहसील में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 99 प्रार्थना पत्रों में एक का भी नहीं हुआ निस्तारण
नौगढ़, चंदौली। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने किया। समाधा...
नौगढ़, चंदौली। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने किया। समाधान दिवस में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किये। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 99 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से एकभी प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा विद्युत विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें भी प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी पवन कुमार, तहसीलदार राहुल सिंह, खंड विकास अधिकारी राकेश सिंह, चकरघट्टा थानाध्यक्ष महेश कुमार, नौगढ़ थानाध्यक्ष संतोष कुमार, मझगाई रेंजर मोहन सिंह, जयमोहनी रेंजर अमित श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
.webp)