दिल्ली के मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा करके हालात का लिया जायजा

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सुरक्षा उपायों और जारी बचाव अभियान की समीक्षा करने के लिए सत्य निकेतन में ढही इमारत घटना अस्...

The Chief Minister of Delhi visited the site and took stock of the situation.

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सुरक्षा उपायों और जारी बचाव अभियान की समीक्षा करने के लिए सत्य निकेतन में ढही इमारत घटना अस्थल का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बताया कि मलबे का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा दशकों पुरानी बहुमंजिले भवन स्थल से हटा लिया गया है। मलबे से 12 लोगों को निकाला गया जिसमें से 6 लोगों की मौत हो गई तथा 6 की हालत स्थिर बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित विधार्थियों के अभिभावकों के संपर्क में है। 
उन्होंने कहा कि भवन के मालिक की अनदेखी के कारण यह दुखत घटना हुई है। साथ ही आश्वस्त किया कि भवन के मालिक की विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिन अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह दुर्घटना हुई, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया जाएगा। इस मामले के जिम्मेदार सभी अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त करने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश आयुक्त और मुख्य सचिव को देते हुये कहा कि इस प्रकार की अनदेखी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


    Home Trending Shorts Stories Join Now