श्री गणपति पूजा महासमिति का 23वां पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति जौनपुर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित 23वां वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास और भव्यता क...
जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति जौनपुर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित 23वां वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास और भव्यता के साथ महासमिति के मुख्य संरक्षक लोलारक दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में गत वर्ष श्री गणेश उत्सव के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पूजन समितियों, धार्मिक अनुष्ठानों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संगठनों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।
इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह सहित उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और गणपति वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और श्री गणेश भजनो ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में समरसता और एकता का संदेश जाता है। इससे लोग आगे बढ़ते हैं और अच्छा करने के प्रेरित होते हैं। साथ ही प्रतिमा विसर्जन को और सरल व सुगम बनाने हेतु प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने के बाद विसर्जन कुंड को अत्याधुनिक तरीके से सुसज्जित करने का संकल्प दोहराया।
इसी क्रम में मुख्य वक्ता ओम प्रकाश बाबा दुबे पूर्व विधायक बदलापुर ने महासमिति के कार्यों की सराहना करते हुए समस्त पूजन समितियों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। अति विशिष्ट अतिथि मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर ने महासमिति और पूजन समितियों को इस बार गणेशोत्सव में पूर्व से बेहतर व्यवस्था प्रदान करने की बात कही।
विशिष्ट अतिथिगण डॉ0 सरफराज खान प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पंचायत जफराबाद, डॉ0 ऋषभ यादव आदि ने संयुक्त रूप से कहा कि समस्त पूजन समितियां बधाई की पात्र हैं। महासमिति द्वारा किये गये ऐसे आयोजन गंगा जमुनी तहजीब को बल मिलता है।
.webp)