गड्ढों में गुम हुई सुतौली घाट की सड़क, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे ग्रामीण

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के इमामपुर से गुलरा, शेखपुर, सुतौली होते हुए गौसपुर जाने वाला सम्पर्क मार्ग इन दिनों बदहाली की मार झेल रहा ह...

Sutauli Ghat road lost amidst potholes; villagers risking their lives to pass through.

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के इमामपुर से गुलरा, शेखपुर, सुतौली होते हुए गौसपुर जाने वाला सम्पर्क मार्ग इन दिनों बदहाली की मार झेल रहा है। जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के चलते ग्रामीणों का इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी भयावह हो गयी है। पानी में डूबे गड्ढों का अंदाजा न लग पाने से राहगीर और स्कूली बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

बदहाल मार्ग के चलते स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सुतौली घाट तक शव ले जाने के दौरान भी जर्जर सड़क के कारण काफी दिक्कत होती है।

ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की बदहाली को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित में सड़क की तत्काल मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कराकर आवागमन सुगम कराने की मांग किया है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now