जौनपुर में मेड़बंदी के दौरान राजस्व व पुलिस टीम पर पथराव, चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

जौनपुर में मेड़बंदी के दौरान राजस्व व पुलिस टीम पर पथराव, चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

जौनपुर। जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटिला गांव में मेड़बंदी (सीमांकन) के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और राजस्व व पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार जौनपुर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को राजस्व विभाग की टीम ग्राम कोटिला में मेड़बंदी (सीमांकन) का कार्य कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया। आरोप है कि विरोध के दौरान राजस्व एवं पुलिस टीम पर पथराव भी किया गया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में सुजानगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई की। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामभवन यादव एवं पुलिस टीम ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विजय प्रताप सिंह पुत्र रामप्यारे, दारा सिंह पुत्र रामनायक सिंह, मंजू सिंह पत्नी विजय प्रताप सिंह, शोभावती देवी पत्नी अरविंद, ममता पत्नी दारा सिंह तथा नीलम पत्नी भास्कर सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपी ग्राम कोटिला, थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में हल्का लेखपाल की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सुजानगंज में मु0अ0सं0 272/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5), 191(2), 221, 121(1), 132, 352 एवं 351(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार जौनपुर भेज दिया गया।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now