जौनपुर में सरकारी खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग

जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र स्थित राजेपुर गांव में सरकारी खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव निवासी रामप्रताप...

जौनपुर में सरकारी खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग

जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र स्थित राजेपुर गांव में सरकारी खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव निवासी रामप्रताप सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होने के बावजूद तहसील प्रशासन अपने ही बेदखली आदेश का पालन नहीं करा रहा है।

शिकायत के अनुसार, राजेपुर गांव की आराजी संख्या  9मि/0.384 हेक्टेयर सरकारी खलिहान की भूमि है। आरोप है कि इस भूमि पर कई लोगों ने अवैध रूप से पक्का निर्माण कर कब्जा कर लिया है।

रामप्रताप सिंह का कहना है कि मामले की पैमाइश लेखपाल द्वारा कराई गई थी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 67 के तहत वाद दर्ज किया गया। सुनवाई के उपरांत बदलापुर तहसीलदार ने विभिन्न वादों में 28 नवंबर 2023 को बेदखली के आदेश भी पारित किए थे।

इसके बावजूद, शिकायतकर्ता का आरोप है कि आज तक सरकारी खलिहान की भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। उनका कहना है कि तहसील प्रशासन अपने ही आदेशों का प्रभावी ढंग से अनुपालन कराने में विफल रहा है, जिससे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण अब भी बना हुआ है।

रामप्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बेदखली आदेश का तत्काल पालन कराया जाए, सरकारी खलिहान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा आदेश का अनुपालन न कराने वाले जिम्मेदार एवं अवैध कब्जाधारकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

    Home Trending Shorts Stories Join Now