Jaunpur News: एमबीए एफसी में स्वाति चौबे ने किया टॉप, राज्यपाल ने मेडल देकर किया सम्मानित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी उत्तम चौबे की पुत्री स्वाति चौबे ने एमबीए (Finance & Control) में 76...

Jaunpur News: एमबीए एफसी में स्वाति चौबे ने किया टॉप, राज्यपाल ने मेडल देकर किया सम्मानित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी उत्तम चौबे की पुत्री स्वाति चौबे ने एमबीए (Finance & Control) में 76.24 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि पर आयोजित दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।

स्वाति चौबे की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने उनके पिता उत्तम चौबे से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई।

राज्यपाल के हाथों सम्मान मिलना मेरे लिए गर्व का क्षण

मेडल प्राप्त करने के बाद स्वाति चौबे ने कहा कि आज उनका सपना पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के सानिध्य में मेडल प्राप्त करना उनके लिए गर्व की बात है। इस सम्मान से उनके सपनों को नई उड़ान मिली है और आगे बेहतर करने की प्रेरणा मिली है।

सफलता के लिए नियमित अभ्यास और अनुशासन जरूरी

स्वाति चौबे ने कहा कि किसी भी सफलता को हासिल करने के लिए प्रतिदिन 4 से 6 घंटे नियमित अभ्यास करना आवश्यक है। पढ़ाई में कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, अनुशासन, सही मार्गदर्शन और गुरुजनों की सलाह का पालन करते हुए लक्ष्य पर लगातार काम करना चाहिए, तभी सफलता निश्चित रूप से मिलती है।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहन एवं टीचर को दिया। स्वाति ने कहा कि भविष्य में शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में कार्य करते हुए देश सेवा करने की उनकी प्रबल इच्छा है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now