कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे जौनपुर के नवागत डीएम सैमुअल पॉल एन, अधिकारियों में मचा हड़कंप
इसके बाद जिलाधिकारी सीधे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने ओपीडी व्यवस्था, मरीजों को मिल रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकों की उपस्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर इलाज, आवश्यक दवाएं और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था और चिकित्सकीय सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए गए।
जौनपुर सहित यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अफसरों के तबादले, कई जिलों को मिले नए डीएम
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पोषण पुनर्वास केंद्र का भी जायजा लिया और वहां भर्ती बच्चों को दी जा रही सुविधाओं एवं पोषण व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। बढ़ती गर्मी और हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को हीट स्ट्रोक से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए तथा अस्पतालों में आवश्यक दवाओं और सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। औचक निरीक्षण और सख्त रुख से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सतर्कता बढ़ गई है। विभागों में लंबित फाइलों के निस्तारण और व्यवस्थाओं को सुधारने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
.webp)
%20(1).webp)
.webp)