जौनपुर सहित यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अफसरों के तबादले, कई जिलों को मिले नए डीएम

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए कुल 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में 8 जिलों के...

जौनपुर सहित यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अफसरों के तबादले, कई जिलों को मिले नए डीएम

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए कुल 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में 8 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को भी बदला गया है, जिससे कई जिलों में नई प्रशासनिक टीम जिम्मेदारी संभालेगी।

जौनपुर को मिला नया जिलाधिकारी

जौनपुर जिले की कमान अब सैमुअल पाल को सौंपी गई है। वहीं अनुज सिंह को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इस्तीफे के बाद फिर चर्चा में आए रिंकू सिंह राही

आईएएस रिंकू सिंह राही, जो हाल ही में कार्य न मिलने के कारण इस्तीफा देने के चलते सुर्खियों में थे (हालांकि बाद में उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया था), अब उन्हें संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन के पद पर तैनात किया गया है।

इन जिलों में नए डीएम नियुक्त

  • मधुसूदन हुगली – जिलाधिकारी, देवरिया
  • आनंद वर्धन – जिलाधिकारी, मऊ
  • गौरव सिंह सोगरवाल – जिलाधिकारी, महाराजगंज
  • संतोष कुमार शर्मा – जिलाधिकारी, फिरोजाबाद
  • राजेंद्र पेंसिया – जिलाधिकारी, मुरादाबाद
  • अंकित खंडेलवाल – जिलाधिकारी, सम्भल
  • अभिषेक पांडेय – जिलाधिकारी, प्रतापगढ़

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

  • शिवसहाय अवस्थी – CEO, यूपी राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण
  • अभिनव गोपाल – उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण
  • अजय जैन – नगर आयुक्त, नगर निगम गोरखपुर

विभागीय स्तर पर भी बड़े बदलाव

  • अलका वर्मा – विशेष सचिव, वित्त व रजिस्ट्रार (फर्म, चिट्स एवं सोसायटी)
  • निधि बंसल – निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं
  • दिनेश चंद्र – PWD, उत्तर प्रदेश
  • प्रवीण मिश्रा – विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग
  • रमेश रंजन – अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद
  • दिव्या मित्तल – विशेष सचिव, यूपी
  • चंद्रशेखर – विशेष सचिव, सिंचाई विभाग
  • नेहा जैन – प्रबंध निदेशक, केस्को
  • समीर – विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स व एमडी, यूपी डेस्को
  • सी. इंदुमती – निदेशक, महिला कल्याण

प्रशासनिक मजबूती की दिशा में कदम

सरकार के इस बड़े स्तर के तबादले को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने तथा विभिन्न विभागों में कार्यकुशलता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। नए अधिकारियों के आने से संबंधित जिलों और विभागों में कार्यप्रणाली में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

जौनपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, पदयात्रा के बाद प्रतिमा दहन

    Home Trending Shorts Stories Join Now