जौनपुर में डम्फर चालक से मारपीट, ₹90 हजार लूट का आरोप; 5 युवक हिरासत में

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में बीती रात एक डम्फर चालक के साथ मारपीट और नकदी लूटे जाने का मामला सामने आया है। घटना सिद्दीकपुर क्षेत्र के...और पढ़ें

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में बीती रात एक डम्फर चालक के साथ मारपीट और नकदी लूटे जाने का मामला सामने आया है। घटना सिद्दीकपुर क्षेत्र के मेहरावां-सोनिकपुर पीजी कॉलेज के पास देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जौनपुर में डम्फर चालक से मारपीट, ₹90 हजार लूट का आरोप; 5 युवक हिरासत में

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलहदीपुर गांव निवासी डम्फर चालक बालू गिराकर धौरइल गांव स्थित एक व्यक्ति के घर से वापस लौट रहा था। इसी दौरान पीजी कॉलेज के पास सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो से उसका हल्का टकराव हो गया। बताया जा रहा है कि डम्फर चालक वहां से आगे बढ़ गया, लेकिन स्कॉर्पियो सवार युवक उससे नाराज हो गए और उसका पीछा करने लगे। आरोप है कि युवकों ने नेशनल हाईवे पर तरसावां मोड़ के पास डम्फर को रोक लिया और चालक के साथ मारपीट की। इसके बाद चालक के पास मौजूद करीब 90 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया गया है। घटना के दौरान गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिससे स्थिति और बिगड़ने से बच गई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल पांच युवकों को हिरासत में लिया और डम्फर व स्कॉर्पियो दोनों वाहनों को थाने ले आई। हालांकि, इस दौरान कुछ अन्य युवक मौके से फरार होने में सफल रहे। 

पीड़ित चालक ने थाने में लिखित तहरीर देकर मारपीट और नकदी लूटे जाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now