जौनपुर को मिला नया जिलाधिकारी, सैमुअल पाल एन. की नियुक्ति; डॉ. दिनेश चंद्र का तबादला

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए जौनपुर जनपद में नए जिलाधिकारी की तैनाती कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, 2013 बैच के आईएएस...और पढ़ें

जौनपुर को मिला नया जिलाधिकारी, सैमुअल पाल एन. की नियुक्ति; डॉ. दिनेश चंद्र का तबादला

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए जौनपुर जनपद में नए जिलाधिकारी की तैनाती कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, 2013 बैच के आईएएस अधिकारी सैमुअल पाल एन. को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

सैमुअल पाल एन. इससे पहले कानपुर नगर में प्रबंध निदेशक एवं अतिरिक्त आयुक्त श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। अब वे जौनपुर में जिलाधिकारी का कार्यभार संभालेंगे और जनपद की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं, वर्तमान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र का तबादला कर उन्हें प्रदेश मुख्यालय में विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग के पद पर भेजा गया है। उन्होंने 14 सितंबर 2024 को जौनपुर में जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया था।

सूत्रों के मुताबिक, डॉ. दिनेश चंद्र का यह स्थानांतरण उनकी सेवानिवृत्ति के नजदीक होने के चलते किया गया है। शासन के इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now