दूल्हा हत्याकांड में बड़ा एक्शन: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, पैरों में लगी गोलियां

जौनपुर में दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई। मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाश गिरफ्तार, पैरों में गोली लगी। मुख्य आरोपी अभी फरार...और पढ़ें

दूल्हा हत्याकांड में बड़ा एक्शन: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, पैरों में लगी गोलियां

जौनपुर। जिले में हुए दूल्हा हत्याकांड मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीनों आरोपी गोली लगने के बाद धर दबोचे गए। हालांकि मुख्य तीन आरोपी अभी फरार है।

घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी, हथियार और बाइक बरामद 

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सटीक सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी संदिग्ध बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से तीनों बदमाश - अमितेश मिश्रा, विकास यादव और कुशल मिश्रा के पैरों में गोली लग गई। घायल हालत में तड़पते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से हथियार और बाइक भी बरामद की है।

1 मई की वारदात: शादी के दिन दूल्हे की गोली मारकर हत्या 

एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि ये वही शातिर अपराधी हैं, जिन्होंने 1 मई की शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया था। शादी की खुशियों के बीच मातम का साया तब छा गया, जब बारात के लिए निकले दूल्हे आजाद बिंद को रास्ते में अपाची बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल दूल्हे को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस जघन्य हत्या से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया था। 

जल्द होगा पूरा खुलासा, बाकी आरोपी भी गिरफ्त में आएंगे

अब पुलिस की इस मुठभेड़ कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा और इसमें शामिल अन्य आरोपियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

जौनपुर सहित यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अफसरों के तबादले, कई जिलों को मिले नए डीएम

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now