जौनपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, पदयात्रा के बाद प्रतिमा दहन

स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन हुबलाल यादव    जौनपुर। जिले में स्मार्ट मीटर के खिलाफ बढ़ रहे जनाक्रोश के बीच रविवार क...

जौनपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, पदयात्रा के बाद प्रतिमा दहन
स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

हुबलाल यादव  

जौनपुर। जिले में स्मार्ट मीटर के खिलाफ बढ़ रहे जनाक्रोश के बीच रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) की जिला इकाई ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से अंबेडकर तिराहे तक पदयात्रा निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदयात्रा के दौरान “स्मार्ट मीटर चीटर है” और “स्मार्ट मीटर बंद करो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रदर्शन के समापन पर कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक प्रतिमा जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार स्मार्ट मीटर के माध्यम से आम जनता और किसानों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। उनका आरोप था कि गलत बिलिंग और प्रीपेड प्रणाली के चलते गरीब और मध्यम वर्ग के उपभोक्ता सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा कि जब तक इस जनविरोधी व्यवस्था को समाप्त नहीं किया जाता, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्मार्ट मीटर को “जनता की जेब पर सीधा प्रहार” बताया। जिला उपाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से महिलाओं और घरेलू उपभोक्ताओं को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से तत्काल इस व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की। 

पार्टी के महासचिव विनोद प्रजापति ने भी योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर प्रणाली अव्यवस्थित और पारदर्शिता की कमी से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि बिना पर्याप्त परीक्षण के इसे लागू किया गया, जिससे उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ा है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में विनय यादव, अश्वनी श्रीवास्तव, अनिल यादव, सुभाष चंद्र गौतम, इस्लाम खान, बबलू गुप्ता, तीर्थ राज यादव, लालेविंद, विनोद कुमार यादव, शिवांशु जायसवाल, हितेश कुमार, साजिद, शशि कुमार, इंद्रसेन यादव, नागेंद्र गौतम, संतलाल यादव, सुक्खू, नरेंद्र, विशाल यादव, विनोद प्रजापति, सोम वर्मा, आर के चौधरी, सुनीता देवी, अनुराग सोनकर, हितेश कुमार, धर्मवीर सोनकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Home Trending Shorts Stories Join Now