जौनपुर: राजकीय होम्योपैथ चिकित्सालय में युवक पर हमला, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र स्थित राजकीय होम्योपैथ चिकित्सालय में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा...और पढ़ें

जौनपुर: राजकीय होम्योपैथ चिकित्सालय में युवक पर हमला, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र स्थित राजकीय होम्योपैथ चिकित्सालय में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना से अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जोगीपुर निवासी सतीश चन्द्र यादव का पुत्र नितिन अपनी मां को दवा दिलाने के लिए अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान वह परिसर में खड़ी एक मोटरसाइकिल के सहारे खड़ा था। आरोप है कि वहां मौजूद कंपाउंडर अमित उपाध्याय ने नितिन को वहां से हटने के लिए कहा और इस दौरान गाली-गलौज शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि विरोध करने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और कथित रूप से बोतल तोड़कर नितिन के सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित के पिता की तहरीर पर मड़ियाहूं थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now