पूर्व विधायक उमाशंकर यादव की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

हुबलाल यादव  महराजगंज (जौनपुर): क्षेत्र के चरियाही राजपुर रूखार गांव में गड़वारा विधानसभा के पूर्व विधायक उमाशंकर यादव की पांचवीं पुण्यतिथि ...

jaunpur varta

हुबलाल यादव 
महराजगंज (जौनपुर): क्षेत्र के चरियाही राजपुर रूखार गांव में गड़वारा विधानसभा के पूर्व विधायक उमाशंकर यादव की पांचवीं पुण्यतिथि 2 मई को उनके चरियाही आवास पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कई जिलों से सैकडो की संख्या में गणमान्य लोग पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता,पूर्व मंत्री पूर्व विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी तथा ग्राम प्रधानों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने स्व. उमाशंकर यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को सराहा।

इस दौरान पूर्व मंत्री व शाहगंज के पूर्व विधायक  शैलेन्दर्य यादव ललई, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व पूर्व विधायक राजनारायण बिंद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व विधायक एवं पूर्व सपा जिलाध्यक्ष जौनपुर लालबहादुर यादव, भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख पति विनय कुमार सिंह, बदलापुर ब्लॉक प्रमुख अशोक यादव, भाजपा के खुटहन ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव तथा पूर्व प्रमुख सपा नेता रमापति यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

jaunpur varta

सुल्तानपुर-चांदा क्षेत्र से इन्द्रपाल यादव, ओमप्रकाश यादव, आमी संतोष यादव, राहुल यादव, प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख सभापति यादव, इलाहाबाद से पूर्व प्रमुख रंजीत यादव, जौनपुर के डॉ. आलोक यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र यादव, बदलापुर सपा अध्यक्ष रामजतन यादव एवं श्यामनारायण बिंद सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

शादी की खुशियां बनीं मातम: जौनपुर में दूल्हे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

वक्ताओं ने कहा कि स्व. उमाशंकर यादव ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए जो कार्य किए, वे सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा माहौल भावुकता व सम्मान से भरा रहा। कार्यक्रम के अंत में स्व० पूर्व विधायक उमाशंकर के तीनो पुत्र जयसिंह लल्लू, विजय यादव और अजय ने सभी का आभार प्रगट किया।

    Home Trending Shorts Stories Join Now