Jaunpur News: वैवाहिक कार्यक्रम में सपा नेताओं की गुफ्तगू, एकजुटता के साथ बीजेपी पर साधा निशाना

महराजगंज (जौनपुर): क्षेत्र के रमदेइया रसिकापुर में पीडब्लूडी ठेकेदार सुरेन्द्र यादव के घर आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे...

Jaunpur News: वैवाहिक कार्यक्रम में सपा नेताओं की गुफ्तगू, एकजुटता के साथ बीजेपी पर साधा निशाना

महराजगंज (जौनपुर): क्षेत्र के रमदेइया रसिकापुर में पीडब्लूडी ठेकेदार सुरेन्द्र यादव के घर आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच हुई अनौपचारिक गुफ्तगू ने राजनीतिक रंग ले लिया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने आपसी समन्वय, संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की। बातचीत में पार्टी अनुशासन और एकजुटता को सबसे अहम बताते हुए यह संदेश दिया गया कि व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर पार्टी हित में काम करना ही प्राथमिकता है।

गुफ्तगू में संभावित विधान सभा बदलापुर के प्रत्याशियो में दीनानाथ सिंह, राजन यादव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष श्याम नारायण बिन्द , विधान सभा अध्यक्ष रामजतन यादव,सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक कुमार यादव ,आज़ाद यादव, हुबलाल यादव, कलराज यादव सहित कई सपा नेता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि पार्टी आलाकमान जिसे भी टिकट देगा, उसके समर्थन में पूरी ताकत से कार्य किया जाएगा और सभी नेता मिलकर उसे जिताने का प्रयास करेंगे। नेताओं ने पीडीए फार्मूले को मजबूत आधार बताते हुए दावा किया कि इसी सामाजिक समीकरण के बल पर आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

इस दौरान सपा नेताओं ने बीजेपी सरकार पर तीखी आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है और बदलाव की मांग बढ़ रही है। उनका कहना था कि महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं को लेकर लोगों में असंतोष है, नेताओं ने विश्वास जताया कि जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है  सपा को समर्थन देकर बहुमत की सरकार बनाएगी।

    Home Trending Shorts Stories Join Now